Hanuman Chalisa

होली कविता : होली में दादाजी आएंगे...

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (14:56 IST)
होली में दादाजी आएंगे,
लाएंगे पिचकारी। 
दादीजी ने अभी से ही, 
कर रखी है तैयारी।


 
मिष्ठान्न बहुत दादा लाएंगे, 
आएगा मुझको कपड़ा। 
दादीजी को साड़ी आएगी, 
चाचा करेंगे झगड़ा।
 
सुबह-शाम सीचेंगे दादा, 
अपनी ये फुलवारी। 
दादीजी ने अभी से ही, 
कर रखी है तैयारी।
 
पकवान बनेगा होली में घर पर, 
बुआ बुलाई जाएगी। 
पापा के संग मेरी मम्मी, 
दिल्ली से आ जाएगी।
 
रंग घोल के भर पिचकारी, 
मारूंगा बारी-बारी। 
दादीजी ने अभी से ही, 
कर रखी है तैयारी। 
लेखक के बारे में
शम्भू नाथ
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख