shradh paksha
✕

होली कविता : हो-हल्ला है, होली है...

Updated: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 (15:59 IST)
उड़े रंगों के गुब्बारे हैं,
घर आ धमके हुरयारे हैं।
मस्तानों की टोली है,
हो-हल्ला है, होली है।


 
मुंह बंदर-सा लाल किसी का, 
रंगा गुलाबी भाल किसी का।
कोयल जैसे काले रंग का, 
पड़ा दिखाई गाल किसी का।
कानाफूसी कुछ लोगों में, 
खाई भांग की गोली है।
 
ढोल-ढमाका ढम-ढम-ढम-ढम, 
नाचे-कूदे फूल गया दम।
उछल रहे हैं सब मस्ती में।
शोर-शराबा है बस्ती में।
कुछ बच्चों ने नल पर जाकर, 
अपनी सूरत धो ली है।
 
छुपे पेड़ के पीछे बल्लू,
पकड़ खींचकर लाए लल्लू।
समझ गए अब बचना मुश्किल, 
लगे जोर से हंसने खिल-खिल।
गड़बड़िया ने उन्हें देखकर, 
रंग की पुड़िया घोली है।
 
हुरयारों की बल्ले-बल्ले,
गुझिया, लड्डू और रसगुल्ले।
मजे-मजे से खाते जाते,
रंग-अबीर उड़ाते जाते।
द्वेष राग की गांठ बंधी थी, 
आज सभी ने खोली है।
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख