Daily Horoscope
✕

बाल गीत : दादी का जन्मदिवस...

Updated: गुरुवार, 31 अगस्त 2017 (10:56 IST)
आज जन्मदिन है दादी का,
धूम मची है सारे घर में,
बच्चों के गाने इक स्वर में।
 
रम्मी तबला बजा रही है,
पम्मी घर को सजा रही है।
 
झूम रहे हैं सब मस्ती में, 
सबको ज्वर है उन्मादी का।
 
हंसती हैं मुस्कातीं दादी,
सब पर प्यार लुटातीं दादी।
 
सत्तर पार हो गईं फिर भी, 
हैं गुलाब-सी पुलकित ताजी।
 
बच्चों ने भी घेर लिया है, 
उन्हें सजाया शहजादी-सा।
 
केक कटा है जन्मदिवस का,
देखो दादीजी का ठसका।
 
केक काटकर बांट रही हैं,
हंसती-हंसती डांट रही हैं।
 
कहतीं आज दिवस फिर आया, 
धूम-धड़क्का आजादी का।
 
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख