sawan somwar

बाल गीत : गणपति आराधना...

Updated: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (11:41 IST)
घोर त्वं अघोर त्वं
भाव त्वं विभोर त्वं
 
सिद्धि त्वं प्रसिद्धि त्वं
क्षरण त्वं वृद्धि त्वं
 
अखंड बुद्धि-शुद्धि त्वं
प्रचंड रिद्धि-सिद्धि त्वं
 
प्रकल्प त्वं प्रगल्भ त्वं
प्रचंड दंड शाल्भ त्वं
 
समष्टि त्वं व्यष्टि त्वं
प्रकृति त्वं सृष्टि त्वं
 
काल त्वं कराल त्वं
देव दृष्टि भाल त्वं। 
 
भूत त्वं भविष्य त्वं
दृश्य त्वं अदृश्य त्वं
 
कांति त्वं प्रकान्ति त्वं
शांति त्वं प्रशांति त्वं
 
नेह त्वं निहाल त्वं। 
देह से विशाल त्वं
 
प्राण त्वं प्रमाण त्वं
सृष्टि का निर्माण त्वं
 
शक्ति त्वं भक्ति त्वं
आत्मअभिव्यक्ति त्वं
 
युक्त त्वं संयुक्त त्वं
सर्व भावयुक्त त्वं
 
मान त्वं अभिमान त्वं
देवों का सम्मान त्वं
 
कल्प त्वं संकल्प त्वं
सृष्टि का विकल्प त्वं
 
शिशु त्वं वृद्ध त्वं
यौवन समृद्ध त्वं
 
नीर त्वं क्षीर त्वं
धीर त्वं अधीर त्वं
 
एकदंत दयावंत
संतों के महासंत
 
वक्रतुंड महाकाय
कृष्णपिंगाक्ष विकटाय
 
हे महाभाग ईश्वरं
क्षमस्व परमेश्वरं। 
लेखक के बारे में
सुशील कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक, गाडरवारा.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

अगला लेख