Hanuman Chalisa

फनी बाल गीत : बात पते की...

Updated: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017 (14:33 IST)
यह मेरा छोटा-सा हाथी।
आइसक्रीम ज्यादा खाली तो,
चलने लगी जोर से खांसी।
    
वैद्य ऊंट की दवा पिलाई।
गरमा गरम भाप दिलवाई।
अदरक का रस शहद मिलाया।
दिन में चार बार पिलवाया।
फिर भी मर्ज बढ़ा जाता है।
हथनी बैठी बहुत उदासी।
 
नहीं मानता कहना हाथी।
समझा समझा हारे साथी।
दो सौ पिज्जा खा जाता है।
बर्गर साठ उड़ा जाता है।
लेता रहता फाड़ फाड़ मुंह,
हर पल बदबूदार उबासी।
  
बात पते की सुनते जाओ।
ठूंस ठूंस हरगिज़ मत खाओ।
खाना बस उतना ही खाओ।
जितना पूर्ण हज़म कर पाओ।
स्वस्थ रहोगे मस्त रहोगे।
तन मन में न रहे उदासी।  
लेखक के बारे में
प्रभुदयाल श्रीवास्तव
12, शिवम सुंदरम नगर, छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश (Mo.-+919131442512).... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख