• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. कविता
Written By WD

ति‍रंगा

ति‍रंगा -
- शुभम् देवांगन
कक्षा 5वीं, गरि‍याबंद (छत्तीसगढ़)

WD
WD
तीन रंगों से बना ति‍रंगा,
सदा शक्ति‍ बरसाता है।
देखो भारत की चोटी पर,
शान से लहराता है।।

केसरि‍या रंग को देखो,
जो त्‍याग हमें सि‍खलाता है।
जब भी कोई संकट आए,
मर मि‍टना हमें बताता है।।

सादा जीवन उच्‍च वि‍चार,
सफेद रंग बतलाता है।
सत्‍य अहिंसा भाईचारे,
का पाठ हमें सि‍खलाता है।।

हरे रंग की अपनी कहानी,
मन को हर्षि‍त कर जाती है।
हरी भरी प्रकृति‍ को देखो,
सबके मन को भाती है।।

बीच में देखो अशोक चक्र को,
जो हरदम चल ते रहता है।
रुको नहीं तुम आगे बढ़ो,
हरपल हमसे कहता है।।