Hanuman Chalisa

प्‍यार से मनाओ राखी

Written By WD
Updated: सोमवार, 27 अगस्त 2007 (14:26 IST)
NDND
बच्‍चो,
आप सभी को राखी की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। अपनी कलाई पर रंग-बिरंगी राखियाँ बँधवाना और अच्‍छी-अच्‍छी मिठाइयाँ खाना तो आप लोगों को बहुत अच्‍छा लगता होगा।

पिछली राखी पर हमारे चिंटूजी कुछ नाराज थे। चिंटू को राखी बँधवाना तो अच्‍छा लगता है लेकिन उसे तिलक लगाना पसंद नहीं है। चिंटू तिलक ना लगाने की जिद पर अड़ गया और उसकी दीदी उससे नाराज हो गईं। बाद में चिंटू की मम्‍मी ने उसे डाँटा।

तो ऐसे मनाई थी- हमारे चिंटू ने राखी।

आप लोग चिंटू की तरह राखी मत मनाना। वैसे हमारी मिनी के हाल भी कुछ ऐसे ही थे। राखी मनाने मिनी के घर उसकी बुआ आईं, तो मिनी का उसकी बुआ के बच्‍चों का साथ खूब झगड़ा हुआ। बाद में मिनी के साथ दूसरे बच्‍चों को भी मिनी के पापा ने डाँटा।

आप ही बताएँ, राखी मनाने का यह कौन-सा तरीका है। अरे भई, राखी का त्‍योहार तो खुशियाँ मनाने के लिए होता है। लडाई-झगड़ा करने या रोने के लिए नहीं।

आप लोग इस बात को याद रखना और अपने भाई-बहनों के साथ प्‍यार से मस्‍ती करते हुए राखी का त्‍योहार मनाना।

आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ।

आपकी दीदी
नूपुर

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

स्पेन में मोरक्को से घुसपैठ, यूरोपीय संघ में मचा हड़कंप