dharma sangrah

खूब खेलो होली....

Written By WD
Updated: शनिवार, 23 मार्च 2013 (11:26 IST)
प्यारे बच्चों,
FILE


एक बार फिर से धूम मचाती हुई होली आ गई है। ठंडी-ठंडी हवाएं, सुहाना मौसम, हल्के-गहरे रंग और हंसी ठिठोली..कितना कुछ है इस त्योहार में। तुम भी खेलते हो न होली? तुम्हारा जवाब शायद हां हो लेकिन हमारे पिंटूजी के चचेरे भाई मनन अभी-अभी उनके घर आए हैं। तुम कहोगे उनसे हमारा क्या लेना-देना, हां-हां भई बता रही हूं।

हुआ यह कि चिंटूजी बहुत खुश..अब होली आ रही है और वह मनन के साथ मिलकर खूब धमाल करेंगे। पर मनन जी तो निकले बिदकू राम जी.. यानी वे तो होली के नाम से ही नाक-भौंह सिकोड़ने लगे। चिंटूजी ने कहा कि हम तो खेलेंगे तो वो गुस्सा हो गए और रोने भी लगे।

उनको लेकर चिंटूजी अपनी दादी के पास गए फिर जब बात पता चली तो दादी सोचा कुछ न कुछ तो करना पड़ेगा।

तभी दादी जी ने पास रखे गिलास से पानी लेकर मनन जी पर छिड़क दिया, पहले वो बोले - अरे दादी क्या करती हो?

FILE
फिर बदले में वो भी दादी ऊपर पानी छिड़कने लगे। सभी हंस रहे थे, परिवार वालों का पूरा ध्यान मनन जी की तरफ था। वो भी बहुत मजे लेकर हंस रहे थे।

दादी ने पूछा - क्यों मनन आया न मजा? तो उन्होंने हां में सिर हिला दिया।

बस यही तो है होली का त्योहार, तो इसमें डरने और रुठने की कौन-सी बात है भला?

दादी की बात सुनकर प्यारे से मनन जी शरमा गए और फिर जोर से बोले- मैं होली पर चिंटू को बहुत रंग लगाऊंगा।

दादी ने कहा - यह हुई ना बात...। अब तुम बोलो यदि होली खेलने से घबरा रहे हो बिल्कुल मत डरना और खूब मजा लेना।

तुम्हारी दीदी


सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं.....।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मध्य प्रदेश में पुनर्जीवित हो रही गुरुकुल की सनातन परंपरा

बाघ संरक्षण और पर्यावरण संतुलन

Guru Purnima Essay: हिन्दी निबंध: गुरु पूर्णिमा: गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का महापर्व

Shravan Month Essay: श्रावण मास पर रोचक हिन्दी निबंध

Happy Guru Purnima Messages: गुरु पूर्णिमा के 10 सबसे खास, भावात्मक और आकर्षक शुभकामना संदेश