Hanuman Chalisa
✕

करवाचौथ विशेष : व्रत खोलते वक्त रखें 8 बातों का ध्यान

Written By WD
Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 (17:23 IST)
करवाचौथ का व्रत सुबह सूरज उगने के पूर्व से शुरू होता है, जो चांद निकलने पर ही समाप्त होता है। इस बीच आप अन्न और जल ग्रहण नहीं करते और भूखे प्यासे रहते हैं, जिससे शरीर व स्वास्थ्य पर भी इसका असर होता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें - 

 
1 चांद निकलने पर पूजा समाप्त होने के बाद एक बार में अधि‍क भोजन करने से बचें। घंटों तक खाली पेट रहने के बाद एकदम से पेट भरकर खाने से न केवल पेट दर्द की समस्या हो सकती है, बल्कि पाचन में भी परेशानी हो सकती है।
2 इतने लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद पहले सिर्फ एक गिलास पानी पीना ही बेहतर होगा, ताकि पेट में ठंडक पहुंचे, और बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

3  आप चाहें तो नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी य फिर मौसंबी का जूस ले सकती हैं। इससे आपको उर्जा महसूस होगी, और यह आपके पाचन तंत्र की कार्यप्रणाली को भी ठीक करने में सहायक होंगे।

4 व्रत के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार लेने का प्रयास करें, आपके शरीर में उर्जा की पूर्ति करने में मदद करेगा। इसके लिए आप कुछ समय रूककर, पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकती हैं।
5  दिनभर के उपवास के बाद तेल मसाले वाले भाेजन से बचने की कोशि‍श करें। मिठाईयों और तले हुए व्यंजनों से दूरी बनाए रखें, ताकि आपके पाचन तंत्र पर अधि‍क दबाव न पड़े, और स्वास्थ्य भी सही हो।

6  आप अगर चाहें तो मिले जुले आटे की रोटी बना सकती हैं। सब्जियों में लौकी, गिल्की, कद्दू, टमाटर, भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। दिनभर उपवास के बाद आपका पाचनतंत्र इसे आसानी से पचा सकेगा। 

7  आप चाहें तो दही के साथ फलों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके अलावा फ्रूट चाट भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो आपका पेट भी  भरेगा और शरीर को उर्जा भी देगा।
 
8  मिले जुले आटे से बना उपमा भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टि‍क भी होगा और पाचक भी। लेकिन ध्यान रखें कि व्रत के बाद जो भी खाएं वह कम मात्रा में ही खाएं।
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख