गुरुवार, 30 मार्च 2023
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. Karwa Chauth Puja Samagri List
Written By

Karwa Chauth Puja Samagri List : करवाचौथ थाली में सबसे जरूरी 34 चीजें, जानिए पूरी सूची

करवा चौथ पूजा की थाली में ये 34 चीजें होना जरूरी है, मिला लीजिए अपनी सूची.... 
करवा चौथ पूजन सामग्री की सूची
 
1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल)
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
 
पूजन विधि-
 
* सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाएं। सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन करें पानी पीएं और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।
 
* करवा चौथ में महिलाएं पूरे दिन जल-अन्न कुछ ग्रहण नहीं करतीं फिर शाम के समय चांद को देखने के बाद दर्शन कर व्रत खोलती हैं।
 
* पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवे रखें।
 
* एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिन्दूर रखें और घी का दीपक जलाएं।
 
* पूजा चांद निकलने के एक घंटे पहले शुरू कर देनी चाहिए। इस दिन महिलाएं एक साथ मिलकर पूजा करती हैं।
 
* पूजन के समय करवा चौथ कथा जरूर सुनें या सुनाएं।
 
* चांद को छलनी से देखने के बाद अर्घ्य देकर चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए।
 
* चांद को देखने के बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलना चाहिए।
 
* इस दिन बहुएं अपनी सास को थाली में मिठाई, फल, मेवे, रुपए आदि देकर उनसे सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेती हैं।
 
करवा चौथ व्रत पारण और चंद्रोदय टाइम- अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में बदलाव हो सकता है। 
 
सामान्य रूप से 24 अक्टूबर 2021 को 08.07 मिनट पर चांद के दर्शन हो सकते हैं। 

ये भी पढ़ें
karwa chauth 2021 : कब है करवा चौथ? कैसे करें पूजा, जानिए विधि, मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और सामग्री यहां एक साथ