सम्बंधित जानकारी
- करवा चौथ पर महाभारत की यह कथा आपने नहीं सुनी होगी.... जानिए व्रत की सही और सरल विधि
- क्या आप जानते हैं कितना पुराना है करवा चौथ का व्रत, कैसे हुई इसकी शुरुआत
- करवा चौथ व्रत का पूरा फल चाहिए तो ऐसे करें पूजन, पढ़ें सरल विधि...
- करवा चौथ पूजन के लिए इस तरह सजाएं थाली, पढ़ें 10 सरल टिप्स
- क्या आप जानते हैं करवा चौथ पर क्यों पूजा जाता है चंद्रमा को?
ये 34 चीजें करवा चौथ पूजन सामग्री की लिस्ट में अवश्य होना चाहिए, वर्ना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल। Karwa Chauth Puja Samagri
पति के प्रति प्रेम की आत्मिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत पिया की दीर्घायु के लिए किया जाता है। इस व्रत का सबसे अहम और दिलचस्प पहलू है, छलनी में से चांद और अपने चंदा यानी पिया को देखना, जो इस व्रत के उत्साह को बढ़ा देता है।
अन्न जल का त्याग कर व्रत रखकर, रात्रि समय में चांद को अर्घ्य देकर यह व्रत पूर्ण होता है। चूंकि व्रत पति की लंबी उम्र के लिए है, इसलिए पूजन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए हम बता रहे हैं, पूजन सामग्री की सूची जो इस व्रत व पूजन में उपयोग होती हैं।
पूजन सामग्री में करवा चौथ के 'पूजा का पाना' तथा 'करवा चौथ कथा की पुस्तक' तो अवश्य होनी ही चाहिए, लेकिन कुल मिलाकर ऐसी 34 चीजें और भी हैं, जो इस व्रत की शुरुआत से लेकर व्रत खोलने तक उपयोग में आती हैं। पढ़कर एक बार मिलान जरूर करें, कि आपके पास कोई सामग्री कम तो नहीं है। और अगर है, तो उसे अपनी सूची में जल्दी से शामिल कर लीजिए -
करवा चौथ पूजन सामग्री की सूची
1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल)
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा के लिए पैसे ।
