Hanuman Chalisa

Karva Chauth 2025: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? जानें पूजन सामग्री की सूची, खास मंत्र और करवा चौथ का पाना

WD Feature Desk
शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (11:15 IST)
Karwa Chauth: वर्ष 2025 में आज 10 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जा रहा है। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। करवा चौथ की पूजा में मुख्य रूप से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है।

इस दिन पूजन हेतु पूजा की थाली में निम्नलिखित सामग्री आवश्यक होती है तथा इन खास मंत्रों के जाप आपको अखंड सुहाग का वरदान देते हैं। यहां आपकी सुविधा के लिए करवा चौथ का पाना भी दिया जा रहा है। आप इसे सेव करके पूजन के समय इसका उपयोग कर सकती हैं। आइए जानते हैं यहां...
 
करवा चौथ पूजन के खास मंत्र: 
 
- करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव, पार्वती और करवा माता की पूजा करती हैं। इस दिन चंद्र दर्शन के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पूर्व जागकर स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनकर श्रृंगार कर लें। स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें। व्रत के दिन निर्जला रहे यानी जलपान न करें। 
 
प्रातः पूजा के समय इस प्रार्थना मंत्र के जप से व्रत प्रारंभ किया जाता है-
'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
 
- स्तुति मंत्र- 'नम: शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।'
 
- 'ॐ शिवायै नम:' से पार्वती का व 'ॐ नम: शिवाय' से शिवजी का पूजन करें। 
 
- 'ॐ षण्मुखाय नम:' से कार्तिकेय का और 'ॐ गणेशाय नम:' से गणेशजी का पूजन करें।
 
- चंद्रमा को अर्घ्‍य देते समय- करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥
इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे। सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।
एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया। सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।
 
- चंद्र पूजन मंत्र- 'ॐ सोमाय नम:' मंत्र का उच्चारण करें।
 
- इन मंत्रों से विधिवत पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण होती हैं।
 
करवा चौथ पूजन सामग्री सूची: 
 
1. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल)
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. चंदन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा के लिए पैसे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।


Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास क्यों शुरू होता है? जानें धार्मिक मान्यता और आध्यात्मिक महत्व

बृहस्पति का सिंह राशि में होगा गोचर, युग परिवर्तन के साथ 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जुलाई, 2026)

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख