• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. करवा चौथ
  4. karva chauth poojan samagri
Written By

करवा चौथ व्रत : आपकी थाली में होना चाहिए यह पूजा सामग्री

करवा चौथ पूजन सामग्री की सूची
करवा चौथ के लिए पूजन सामग्री की सूची
 
पति के प्रति प्रेम की आत्मिक अभिव्यक्ति के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत पिया की दीर्घायु के लिए किया जाता है। अन्न जल का त्याग कर व्रत रखकर, रात्रि समय में चांद को अर्ध्य देकर यह व्रत पूर्ण होता है। 
 
इस व्रत का सबसे अहम और दिलचस्प पहलू है, छलनी में से चांद और अपने चंदा यानि पिया को देखना, जो इस व्रत के उत्साह को बढ़ा देता है। चूंकि व्रत पति की लंबी उम्र के लिए है, इसलिए पूजन में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसलिए हम बता रहे हैं, पूजन सामग्री की सूची जो इस व्रत व पूजन में उपयोग होती हैं। 
 
कुल मिलाकर ऐसी 34 चीजें हैं, जो इस व्रत की शुरूआत से लेकर व्रत खोलने तक उपयोग में आती हैं। पढ़कर एक बार मिलान जरूर करें, कि आपके पास कोई सामग्री कम तो नहीं है। और अगर है, तो उसे अपनी सूची में जल्दी से शामिल कर लिजिए - 
 
1. चंदन
2. शहद
3. अगरबत्ती
4. पुष्प
5. कच्चा दूध
6. शकर
7. शुद्ध घी
8. दही
9. मिठाई
10. गंगाजल
11. कुंकुम
12. अक्षत (चावल
13. सिंदूर
14. मेहंदी
15. महावर
16. कंघा
17. बिंदी
18. चुनरी
19. चूड़ी
20. बिछुआ
21. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
22. दीपक
23. रुई
24. कपूर
25. गेहूं
26. शकर का बूरा
27. हल्दी
28. पानी का लोटा
29. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
30. लकड़ी का आसन
31. चलनी
32. आठ पूरियों की अठावरी
33. हलुआ
34. दक्षिणा के लिए पैसे
35. कथा की पुस्तक
36. पूजा का पाना।
ये भी पढ़ें
Karwa chauth puja vidhi: कैसे करें करवा चौथ व्रत को, जानिए सरल विधि