Hanuman Chalisa
✕

ये 5 चीजें करवाचौथ को बनाती हैं इंट्रेस्ट‍िंग और रोमांटिक

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (16:14 IST)
वैसे तो हिन्दू संस्कृति में करवाचौथ के अलावा भी इस तरह के कई व्रत हैं, जो महिलाएं अपने पति के लिए करती हैं। लेकिन करवा चौथ के प्रति लोगों में अलग ही दिलचस्पी होती है। इसका प्रमुख कारण है करवाचौथ की रोचक परंपराएं, जिन्हें ज्यादातर फिल्मों में प्रदर्श‍ित किया जाता है। इन्हीं परंपराओं ने करवा चौथ को बेहद खास बना दिया है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन-कौन परंपराएं हैं, जो करवाचौक के रोमांच और रोमांस को बढ़ा देती है  -   
 
1 अपने चांद को चलनी से नि‍हारना - करवा चौथ की सबसे प्रचलित और दिलचस्प परंपरा, चांद को अर्ध्य देकर चलनी में से अपने पति को देखना है। इस परंपरा में चांद का पूजन कर से अर्ध्य दिया जाता है, उसके बाद उसे चलनी में दिया रखकर चांद के दर्शन किए जाते हैं, फिर उसी चलनी से पति को देखा जाता है। कहने को भले ही यह परंपरा हो, लेकिन नवविवाहित जोड़ों में खासतौर से इस तरह के रीति रिवाज़ अलग ही रोमांच पैदा करते हैं।
 
2 सास- बहू की रस्म - यह पर्व न केवल पति-पत्नी के संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि सास बहू के रिश्ते में भी मधुरता लाता है। क्योंकि परंपरा के अनुसार जब किसी सुहागन का पहला करवा चौथ होता है तब उसके मायके पक्ष द्वारा सास के लिए सरगी, सुहाग का सामान और उपहार स्वरूप साड़ी भेजी जाती है। इसके बाद सास अपनी बहू को सरगी देती है। इस प्रकार यह व्रत सास-बहू के रिश्तों में भी प्रगाढ़ता लाता है।
 
3 सरगी- करवाचौथ के दिन दो चीजें काफी महत्वपूर्ण होती है- 'सरगी' और 'बाया'। यह दो चीजें तोहफे में आवश्यक रूप से दी जाती हैं। इसके बिना करवाचौथ का पर्व अधूरा माना जाता है। इसेसे भी पति-पत्नी का रिश्ता और भी गहरा होता है। 'सरगी' के साथ तरह-तरह की मिठाइयां और कुछ कपड़े दिए जाते हैं, जिसे करवाचौथ करने वाली महिलाएं सूर्योदय के पहले ही खा सकती हैं। उपवास शुरू होने के बाद इसे नहीं खाया जाता।
 
4 बाया-  'बाया' लड़के को ससुराल पक्ष की ओर से दिया जाता है। जिसमें बादाम, मठरी और कुछ कपड़े दिए जाते हैं। जबकि 'सारगी' सास अपनी बहू को देती है। पहले जहां 'सारगी' और 'बाया' एक परंपरा के रूप में लिया जाता था वहीं अब इसमें फैशन का पुट भी शामिल हो गया है।   
 
5 गिफ्ट- एक तरफ जहां पति अपने लिए किए गए व्रत पर हर्ष प्रकट करते हैं वहीं अन्न जल त्यागकर किए गए व्रत में पत्नी को उपहार देने का भी रिवाज है, जो पत्नी के लिए उत्सुकता और रोमांचक क्षण होता है। इस तरह से करवा चौथ की परंपराएं न केवल आपसी रिश्तों में मधुरता लाती है, साथ ही एक अलग ही रोमांच भी पैदा करती हैं। 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख