Hanuman Chalisa

ExitPolls : बब्बर शेर कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा, EXIT POLL में कांग्रेस को बढ़त मिलने के बाद राहुल गांधी का ट्वीट

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (22:37 IST)
नई दिल्ली। Karnataka Assembly Exit Poll : कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly election 2023) के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (ExitPolls) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है।

7 में से 5 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है।  EXIT POLL में बढ़त मिलने के बाद राहुल गांधी ने ट्‍वीट किया है।
<

I want to thank the Babbar Sher workers and leaders of Congress for a well-run, dignified and solid people-oriented campaign.

Thank you to the people of Karnataka for coming out in large numbers to vote for a progressive future.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 10, 2023 >उन्होंने अपने ट्‍वीट में कहा कि बब्बर शेर कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। शुरुआती एग्जिट पोल के नतीजों से लग रहा था कि जेडीएस किंगमेकर बन सकती है, लेकिन बाद में आए एग्जिट पोल्स नतीजों में कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बना सकती है।

कांग्रेस ने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर पांच 'गारंटी' को लागू करने का वादा किया है। इनमें सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की (गृह ज्योति) योजना, हर परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपए मासिक सहायता देने की (गृह लक्ष्मी) योजना, बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को 10 किलो चावल मुफ्त देने की (अन्ना भाग्य) योजना आदि शामिल हैं।
 
कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है।
 
‘इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 प्रतिशत मतों के साथ 122 से 140 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
 
‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्या’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 120, भाजपा 92 और जद (एस) को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख