ganesh chaturthi

डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारा, सब सुरक्षित

Updated: मंगलवार, 2 मई 2023 (17:17 IST)
DK Shivakumar's helicopter made an emergency landing बेंगलुरु। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के हेलीकॉप्टर (helicopter) को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एक हवाई अड्डे पर मंगलवार दोपहर को आपात स्थिति में उतारा गया। दरअसल, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट की खिड़की से एक पतंग टकरा गई थी जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारा गया।
 
कांग्रेस नेता कोलार जिले के मुलबगल में एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने बेंगलुरु में जाक्कुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी लेकिन एक पतंग उससे टकरा गई।
 
पतंग के कारण कॉकपिट का शीशा टूट गया और हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में शिवकुमार और पायलट के साथ एक कन्नड़ समाचार चैनल का पत्रकार भी था, जो उनका साक्षात्कार ले रहा था। सूत्रों ने बताया कि शिवकुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख