suvichar
✕

Karnataka Elections : नीट परीक्षा के मद्देनजर मोदी के 2 दिवसीय रोड शो में बदलाव

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (16:42 IST)
Narendra Modi: बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कर्नाटक इकाई ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के 2 दिवसीय रोड शो के कार्यक्रम में शुक्रवार को फिर से बदलाव किया। नए कार्यक्रम के मुताबिक 6 मई को प्रधानमंत्री का रोड शो व्यापक स्तर का होगा जबकि सात मई को इसका आयोजन छोटे स्तर का रहेगा।
 
केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। नीट की परीक्षा सात मई (रविवार) को निर्धारित है। करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो 6 और सात मई को होगा और इसकी तैयारी चल रही है। हमने इस संबंध में मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी थी। हालांकि, आप (मीडिया) लोगों ने हमें बताया कि 26 किलोमीटर लंबे रोड़ शो के कारण सात मई दोपहर दो बजे तक होने वाले नीट परीक्षा में छात्रों को असुविधा हो सकती है।
 
उन्होंने कहा कि हमने इस बात को प्रधानमंत्री के ध्यान में लाया। उन्होंने हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि परीक्षा केंद्र पर जा रहे छात्र को किसी भी कीमत पर कोई असुविधा न हो। इसलिए प्रधानमंत्री ने राज्य भाजपा को कार्यक्रम में कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं।
 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इससे पहले 6 मई को 10 किलोमीटर का रोड शो और सात मई को 26 किलोमीटर का रोड़ शो कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। अब इसमें परिवर्तन किया गया है। अब 6 मई को दक्षिणी बेंगलुरु के सोमेश्वर भवन आरबीआई ग्राउंड से मल्लेश्वरम के सांके टैंक के बीच 26 किमी लंबा रोड़ शो का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा। वहीं, रविवार को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक 10 किलोमीटर छोटा रोड़ शो होगा।
 
भाजपा ने पहले बताया था कि मोदी शनिवार को यहां 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इसके तहत वह सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक 10.1 किलोमीटर और शाम चार बजे से रात 10 बजे तक 26.5 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख