Hanuman Chalisa
✕

झारखंड की 43 सीटों पर दिखा वोटिंग का उत्साह, दिग्गजों ने किया मतदान

Updated: बुधवार, 13 नवंबर 2024 (10:45 IST)
Jharkhand Voting updates: झारखंड में विधानसभा की 43 सीटों पर पहले चरण के तहत बुधवार को मतदान हो रहा है। चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कुल 683 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के तहत सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। 950 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा, लेकिन उस समय तक कतारों में लग गए लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
 
मतदान के लिए सुबह कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। सिमडेगा सीट पर सबसे अधिक 15.09 प्रतिशत मतदान हुआ और रांची में 12.06 प्रतिशत तथा सरायकेला-खरसावां में 14.62 प्रतिशत लोगों ने सुबह नौ बजे तक मताधिकार का प्रयोग किया।
 
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के एटीआई मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गंगवार ने कहा कि आज झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे यथाशीघ्र अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। याद रखें, पहले मतदान फिर जलपान।
 
राज्यसभा में उपसभापति राजनारायण हरिवंश, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, महुआ माजी समेत कई दिग्गजों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी लोगों से मतदान करने का आग्रह किया और समर्थन मांगा। सोरेन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो कृपया हमारा समर्थन करें। मैं वादा करता हूं कि मैं अगले पांच सालों में 10 साल का काम करूंगा ताकि कोई भी हमारी प्रगति की गति को रोक न सके।
 
विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन ‘मैय्या सम्मान योजना’ सहित अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं भाजपा ने घुसपैठ और मौजूदा सरकार में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने राज्य में कई रैलियां कीं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर लोगों से उनके उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

अगला लेख