Hanuman Chalisa

झारखंड में अंतिम चरण का मतदान जारी, 12.01 प्रतिशत पड़े वोट

Updated: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (10:07 IST)
रांची। झारखंड में 5वें और अंतिम चरण में संथाल परगना के 16 विधानसभा क्षेत्रों राजमहल, बोरियो (सुरक्षित), बरहेट (सु.), लिट्टीपाड़ा (सु.), पाकुड़, महेशपुर (सु.), शिकारीपाड़ा (सु.), नाला, जामताड़ा, दुमका (सु.), जामा (सु.), जरमुंडी (सु.), सारथ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है और पहले 2 घंटे में 12.01 प्रतिशत वोट पड़े।
 
राज्य निर्वाचन कार्यालय सूत्रों ने यहां बताया कि इन 16 सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। पहले 2 घंटे यानी सुबह 9 बजे तक इन विधानसभा क्षेत्रों में 12.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस दौरान महगामा सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 15.79 प्रतिशत रहा, वहीं जामा में सबसे कम 7.80 प्रतिशत मतदान हुआ।
 
इसके बाद राजमहल में 11.07 प्रतिशत, बोरियो (सुरक्षित) में 10.62 प्रतिशत, बरहेट (सु.) में 10.83 प्रतिशत, लिट्टीपाड़ा (सु.) में 13.10 प्रतिशत, पाकुड़ में 14.30 प्रतिशत, महेशपुर (सु.) में 15.77 प्रतिशत, शिकारीपाड़ा (सु.) में 8.59 प्रतिशत, नाला में 12.13 प्रतिशत, जामताड़ा में 9.80 प्रतिशत, दुमका (सु.) 9.70 प्रतिशत, जरमुंडी (सु.) 10.20 प्रतिशत, सारथ में 11.59 प्रतिशत, पोड़ैयाहाट में 14.52 प्रतिशत और गोड्डा में 13.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं कतार देखी जा रही है। लोग सुबह ही मतदान करने को निकल चुके हैं। मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी अच्छी-खासी देखी जा रही है। इस बीच राजमहल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अनंत कुमार ओझा ने मतदान किया।
 
मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा 65 से अधिक सीटें जीतेगी और झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। राजमहल विधानसभा क्षेत्र समेत जिले की जनता भाजपा के साथ है, वहीं राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी कुतबुद्दीन शेख ने परिवार के साथ तथा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने भी मतदान किया।
 
उल्लेखनीय है कि 5वें चरण में 29 महिला समेत कुल 237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके तहत जरमुंडी सीट से सबसे ज्यादा 26 और पोड़ैयाहाट सीट के लिए सबसे कम 8 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनके भाग्य का फैसला 40,05,287 मतदाता शुक्रवार को शाम 5 बजे तक 5,389 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद कर देंगे।
 
मतदाताओं में 20,49,921 पुरुष, 19,55,336 महिला 30 थर्ड जेंडर और 93,779 नए मतदाता शामिल हैं। शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण इलाकों में 5,120 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

अगला लेख