dharma sangrah

झारखंड में 'आजसू' ने जारी की उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

Updated: शनिवार, 16 नवंबर 2019 (11:05 IST)
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की सहयोगी रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने 6 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसे मिलाकर राज्य में अब आगामी चुनावों में उसने कुल 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है।

आजसू ने शुक्रवार को जिन 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, उनमें मंझगांव से नन्दलाल बिरुवा, मांडर से हेमलता उरांव, पोटका से बुलूरानी सिंह, ईचागढ़ से हरेलाल महतो, हटिया से भरतकाशी साहू और घाटशिला से प्रदीप बालमुचू शामिल हैं।

इससे पहले आजसू 13 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। भाजपा के साथ चुनावों के लिए अब तक गठबंधन न होने पाने के चलते आजसू ने शुक्रवार को दूसरी सूची जारी की।

आजसू इन चुनावों में भाजपा से 81 सीटों में से कम से कम 17 सीटों की लगातार मांग करती रही है, लेकिन भाजपा उसे सिर्फ 9 सीटें देने की इच्छा जता चुकी है, जिसके चलते दोनों पार्टियां अब तक एक साथ नहीं आ सकी हैं।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

अगला लेख