Hanuman Chalisa
✕

झाविमो ने जारी की 37 प्रत्याशियों की सूची, प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से लड़ेंगे चुनाव

Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (16:35 IST)
रांची। झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने 37 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को जारी की।
 
झाविमो ने यहां दूसरी सूची जारी करते हुए बताया कि 37 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। इनमें पोड़ैयाहाट के निवर्तमान विधायक प्रदीप यादव पर पार्टी ने इसी विधानसभा क्षेत्र पुन: विश्वास जताया है। इनके अलावा लोहरदग्गा से पवन तिग्गा, मनिका से राजपाल सिंह, बहरागोड़ा से हरमोहन महतो, घाटशिला से डॉ. सुनीता और पोटका से नरेश मुर्मू उम्मीदवार होंगे।
ALSO READ: महाराष्ट्र के बाद झारखंड में NDA में फूट, LJP का ऐलान 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव
गौरतलब है कि इस वर्ष संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान झाविमो की एक महिला नेता ने देवघर महिला थाने में प्रदीप यादव के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया कि यादव ने बैठक के बहाने उन्हें देवघर के एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि इस मामले में यादव फिलहाल जमानत पर हैं और उनकी पार्टी ने उन पर पुन: विश्वास व्यक्त किया है।

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अगला लेख