Hanuman Chalisa

तीसरा बड़ा मंगल आज : आजमाएं सिर्फ 5 उपाय

Updated: मंगलवार, 23 मई 2023 (13:33 IST)
3rd Bada Mangal 2023 : ज्येष्ठ माह में हनुमानजी का श्रीरामजी से मिलन हुआ था। इसी कारण इस माह के मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। 23 मई 2023 को आज ज्येष्ठ माह का तीसरा मंगलवार है जिसे बड़ा मंगल कहते हैं। आज मंगलवार को चतुर्थी होने के कारण इस चतुर्थी को अंगारकी चतुर्थी कहते हैं। इस महासंयोग में कर लें मात्र 5 ऐसे उपाय की सभी तरह के संकटों का समाधान हो जाए। 
 
पहला उपाय : हनुमानजी को चौला चढ़ाएं। चौला नहीं तो सिन्दूर अर्पित करें। इससे सभी तरह के संकट मिट जाएंगे और आर्थिक तरक्की होगी।
 
दूसरा उपाय : हनुमानजी को बेसन के लड्डू, जलेबी, पान का बीड़ा, मीठी पूड़ी, गुड़ और चने अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। इससे भी संकट कट जाते हैं।  रोजगार और नौकरी में तरक्की के योग बनने की संभावनाएं बढ़ जाती है
तीसरा उपाय : आर्थिक लाभ के लिए आज हनुमान जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर 21 बार हनुमान चालीसा का पढ़ना चाहिए।
 
चौथा उपाय : हनुमान जी को गुलाब के पुष्प एवं केवड़े का इत्र आज के दिन अर्पित करने से जीवन में शुभता आती है। इसके साथ ही राम-राम नाम का जाप करने से जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है, ऐसा माना जाता है।
 
पांचवां उपाय : आज के दिन छोटे बच्चों को लाल परिधान दें।  लाल अनाज, लाल वस्त्र में दक्षिणा के साथ लपेटकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं। आज के दिन बच्चों में लाल रंग के फल भी बांटें। संभव हो तो लाल शर्बत बंटवाएं। इस दिन अन्न दान और जल दान का विशेष महत्व माना गया है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

भौम प्रदोष व्रत 2026: इन 5 बड़े फायदों से खुल जाएगी किस्मत की राह

Paryushana festival 2026: जैन धर्म के पर्युषण व्रत होंगे प्रारंभ,जनिए महत्व

अगला लेख