Hanuman Chalisa
✕

Hanuman kripa: इन 10 लक्षणों से जानें कि हनुमानजी के दूत हैं आपके आसपास

Updated: सोमवार, 18 मई 2026 (17:33 IST)
Hanuman kripa: यदि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ते हैं। मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर जाते हैं और नित्य उनकी भक्ति एवं प्रशंसा में लगे रहते हैं तो निश्चित ही हनुमानजी की आप पर कृपा होने वाली है। जब किसी पर हनुमानजी की कृपा हो जाती है तो हनुमानजी अपने दूतों को आपकी रक्षा या मनोकामना की मूर्ति के लिए भेज देते हैं। परंतु आपको कैसे पता चले कि हनुमानजी के दूत आपके आसपास ही है?
ALSO READ: बड़ा मंगल पर हनुमान जी के लिए घर पर बनाएं ये खास भोग, नोट करें रेसिपी
1. यदि आपको दो बार किसी बंदर के सपने आए तो आप समझ जाएं कि हनुमानजी की आप पर कृपा है और उनके दूत आपके आसपास सक्रिय हो गए हैं।
 
2. यदि आपको सपने में हनुमाजी या श्रीराम जी किसी भी प्रकार से दर्शन दे तो समझ लें कि उनकी कृपा है आप पर और उनके दूत आपकी रक्षा के लिए आपके पास पहुंच चुके हैं।
 
3. यदि आप किसी घटना दुर्घटना में कई बार बाल-बाल बच जाते हैं तो यह इस बात की सूचना है कि हनुमानजी के दूत आपकी रक्षा के लिए डटे हुए हैं। आपको अपनी भक्ति और बढ़ाने की जरूरत है।
 
4. हनुमानजी यदि प्रसन्न हैं तो ऐसे जातक हर क्षेत्र में प्रगति करते हैं। उसके जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा और कष्ट नहीं होता है। उसके हर कार्य आसानी से होते जाते हैं। उसके जीवन में स्थायित्व आ जाता है। यदि ऐसा हो रहा है तो हनुमानजी के दूत आपकी सहायता कर रहे हैं।
ALSO READ: हनुमानजी क्‍यों हैं आज के युवाओं के सुपर हीरो?
5. यदि आप मन, वचन और कर्म से एक और पवित्र हैं। अर्थात आपकी कथनी और करनी में भेद नहीं है तो आप समझ लें कि हनुमानजी की आप पर कृपा है। आप कभी भी झूठ नहीं बोते हैं, किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते, मांस का भक्षण नहीं करते और अपने परिवार के सदस्यों से प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा है।
 
6. आप पर किसी भी प्रकार से शनि की साढ़े साती, ढैया, महादशा या अन्य किसी भी तरह की शनि पीड़ा का असर नहीं होता है तो निश्‍चित ही आप पर हनुमानजी की कृपा हैं और उनके दूत आपके आसपास ही है।
 
7. निर्भिक, साहसी और शक्तिशाली होकर भी आप नेक न्यायप्रिय और विनम्र हैं तो निश्चित ही आपसे हनुमानजी प्रसन्न हैं। जैसे आप एक अच्छे लीडर, सैनिक, पुलिस या उच्चपदासिन अधिकारी होकर भी विनम्र और सच्चे हैं तो हनुमानजी की आप पर कृपा बनी रहेगी।
 
8. सपने में आप किसी किर्तन में बैठकर हनुमानजी का प्रसाद खा रहे हैं तो आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा है।
ALSO READ: श्री विचित्रवीर हनुमान मारुति स्तोत्रम्
9. आप कोई भी अच्छे कार्य को करने का सोचे और वह तुरंत ही पूरा हो जाए तो हनुमानजी के दूत आपके आसपास ही है। 
 
10. आपको ऐसा महसूस होने लगे कि आपके आगे पीछे कोई चल रहा है और इससे आप भयभीत भी नहीं हैं तो समझना की आप पर हनुमानजी की विशेष कृपा है। अब आपका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Annual Numerology 2027 : मूलांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जीवन में आएंगे कौनसे बदलाव? जानिए अंक भविष्यफल

Annual Numerology 2027 : मूलांक 3 वालों को नए अवसर मिलेंगे या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें वार्षिक अंक भविष्यफल

Weekly Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का राशिफल, क्या लेकर आ रहा नया सप्ताह? जानें अपना भविष्यफल

Numerology Horoscope: 2 से 8 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसके खुलेंगे तरक्की के द्वार?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

नरक चतुर्दशी पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी नियम

रवि पुष्य नक्षत्र के दिन धन-वृद्धि और माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कौन-कौन से अचूक उपाय करने चाहिए?

Ravi Pushya Yoga 2026: दिवाली से पहले बना दुर्लभ रवि पुष्य योग, जानें खरीदारी के शुभ मुहूर्त और सही पूजा विधि

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों किया जाता है यम दीपदान? जानें 10 अचूक उपाय

गोवर्धन पूजा का पर्व कब मनाया जाएगा, 09 या 10 नवंबर 2026 को?