biodatamaker
✕

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022 की तारीख को लेकर भी है मतभेद, जानिए किस दिन मनेगी जन्माष्टमी

Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (15:04 IST)
Krishna Janmashtami 2022: प्रतिवर्ष भाद्रपद अर्थात भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। कई लोग कह रहे हैं कि 18 अगस्त को रात्रि में जन्माष्टमी का पर्व रहेगा और बहुतों का कहना है कि जन्माष्टमी का पर्व अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में मनाया जाता है तो इस माह से 19 अगस्त को यह पर्व रहेगा। इस बार श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
 
अष्टमी तिथि : 18 तारीख को सप्तमी तिथि रा‍त्रि 09:20 बजे तक तक रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन यानी 19 अगस्त को रात्रि 10:59 तक रहेगी। 
 
मान्यता : कई लोगों का यह मानना है कि अष्टमी तिथि के दिन रात्रि की 12 बजे ही जन्माष्टमी मनाई जाती है। ऐसे में 18 की रात्रि 12 बजे जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि अष्टमी के आठवें मुहूर्त में श्रीकृष्‍ण का जन्म हुआ था। आठवां मुहूर्त 19 अगस्त को रहेगा।
 
कैलेंडर में क्या है : लाला रामस्वरूप कैलेंडर में 19 अगस्त को जन्माष्टमी की तारीख बताई गई है। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल जाने के बाद जब 8वां मुहूर्त उपस्थित हुआ तभी उनका जन्म हुआ। उस दौरान आधी रात थी। यदि हम आठवें मुहूर्त की बात करें तो 19 को यह रहेगा और यदि आधी रात की बात करें तो यह 18 को रहेगी।
 
यह की कहा जा रहा है कि 18 अगस्त गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग जन्माष्टमी मनाएंगे। वहीं 19 अगस्त की जन्माष्टमी साधु-संत मनाएंगे। हालांकि पंचांग के जानकारों के अनुसार 19 अगस्त को ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना चाहिए। कई लोग उदयातिथि के दिन जन्माष्टमी मनाएंगे। उदयातिथि अर्थात यदि तिथि का प्रारंभ रात्रि में हो रहा है तो सूर्योदय के बाद ही पर्व मनाया जाता है।


Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख