Hanuman Chalisa

Janmashtami Quotes in Sanskrit: जन्माष्टमी पर शेयर करें संस्कृत में शुभकामनाएं

लड्डू गोपाल के जन्म की तैयारी भारत में शुरू हो चुकी हैं। अधिकतर घरों में श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है और विदेश में भी कृष्ण जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई हटी है। इस दिन लड्डू गोपाल को माखन मिश्री और अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। जैसे कि आपको पता है कि भगवन विष्णु ने कंस के अत्याचारों का अंत करने के लिए श्रीकृष्ण का अवतार लिया था।

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाता है और इस साल 6 व 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस जन्माष्टमी आप भी इन संस्कृत संदेशों (janmashtami quotes in sanskrit) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन संदेशों को........
 
1. मन्दं हसन्तं प्रभया लसन्तं जनस्य चित्तं सततं हरन्तम्।
वेणुं नितान्तं मधु वादयन्तं बालं मुकुन्दं मनसा स्मरामि॥ 
हिंदी अर्थ: मृदु हास्य करनेवाले, तेज से चमकनेवाले, हमेशा लोगों का चित्त आकर्षित करनेवाले, अत्यंत मधुर बासुरी बजाने वाले बाल कृष्ण का मैं मन से स्मरण करता हूं।
 
2. ईश्वरः परमः कृष्णः सच्चिदानन्दविग्रहः।
अनादिरादिर्गोविन्दः सर्वेकारणकारणम्॥
हिंदी अर्थ: भगवान् तो कृष्ण हैं, जो सच्चिदानन्द स्वरुप हैं। उनका कोई आदि नहीं है, क्योंकि वे प्रत्येक वस्तु के आदि हैं। भगवान गोविंद समस्त कारणों के कारण हैं।
3. दिने दिने नवं नवं नमामि नन्दसंभवम्। 
हिंदी अर्थ: प्रतिदिन नए रूप में, नंदकुमार को मेरा प्रणाम।
 
4. सुखवसाने त्विदमेव सारं दुखवसाने त्विदमेव गयम्।
देहावसाने त्विदमेव जप्यं गोविंद दामोदर माधवेति॥
हिंदी अर्थ: सुख के अंत में यही सार है, दुख के अंत में यही गाने उपयुक्त हैं और शरीर का अंत होने के समय भी यही मंत्र जपने योग्य है। कौन सा मंत्र? यही कि 'हे गोविंद!' हे दामोदर! हे माधव!'
 
5. वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्।
देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥ 
हिंदी अर्थ: मैं वसुदेव पुत्र, देवकी के परमानन्द, कंस और चाणूर जैसे दैत्यों का वध करने वाले, समस्त संसार के गुरू भगवान कृष्ण को वन्दन करता हूं।
ALSO READ: Janmashtami Wishes: जन्माष्टमी 2023 में शेयर करें ये 10 लेटेस्ट शुभकामनाए संदेश

Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

देवशयनी एकादशी 2026: कब है शुभ मुहूर्त? जानें चातुर्मास की शुरुआत और भगवान विष्णु को शयन कराने की सही विधि

अगला लेख