dharma sangrah

इस बार जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का यह कौनसा जन्मोत्सव रहेगा?

Updated: रविवार, 30 अगस्त 2026 (09:48 IST)
प्रतिवर्ष हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद के कृष्‍ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्‍ण का जन्म दिवस मनाया जाता है। साल 2026 में जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का 5253वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग की गणनाओं के अनुसार, द्वापर युग में श्रीकृष्ण का जन्म 3228 ईसा पूर्व (BCE) भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था।
 
 
1. श्री कृष्ण ने विष्णु के 8वें अवतार के रूप में 8वें मनु वैवस्वत के मन्वंतर के 28वें द्वापर में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की रात्रि के 7 मुहूर्त निकल गए और 8वां उपस्थित हुआ तभी आधी रात के समय सबसे शुभ लग्न में उन्होंने जन्म लिया। उस लग्न पर केवल शुभ ग्रहों की दृष्टि थी। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि के संयोग से जयंती नामक योग में नए शोधानुसार लगभग 3112 ईसा पूर्व को उनका जन्म हुआ था। ज्योतिषियों के अनुसार रात 12 बजे उस वक्त शून्य काल था। हालांकि वैदिक गणना अनुसार उनका जन्म 3228 ईसा पूर्व उनका जन्म हुआ था। 
ALSO READ: भाद्रपद 2026: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक जानें महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
2. इस बार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 04 सितंबर 2026 को रात्रि 02:25 (एएम) से हो रहा है। इस तिथि का समापन 05 सितंबर को रात्रि 12:13 (एएम) पर होगा।
 
3. भारत में अधिकांश लोग कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार मनाते हैं, किन्तु कुछ दक्षिण भारतीय क्षेत्रों एवं मन्दिरों में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव सौर कैलेण्डर के आधार पर मनाया जाता है। 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

30 August Birthday: आपको 30 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश: 31 अगस्त से 12 राशियों की चमकेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

जन्माष्टमी 2026: क्या आप जानते हैं कान्हा को कितने प्रकार के भोग लगते हैं? 5वें भोग के बिना अधूरी है पूजा

अगला लेख