Hanuman Chalisa
✕

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू

Updated: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (11:29 IST)
Search operation started to catch terrorists : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में गुरुवार को हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा सेना के 2 वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में 5 सैनिकों के शहीद (5 soldiers were martyred) होने तथा 2 अन्य के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों (security forces) ने शुक्रवार को इलाके के वन क्षेत्र में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
 
हवाई निगरानी और श्वान दस्ते को लगाया : एक अधिकारी ने कहा कि इलाके की हवाई निगरानी भी की जा रही है तथा आतंकवादियों का पता लगाने के लिए श्वान दस्ते को भी लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में रात की घेराबंदी के बाद आज शुक्रवार सुबह व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू हो गया है।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ा आतंकी हमला, 4 सैनिक शहीद, 3 जवान घायल
 
अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया : उन्होंने कहा कि गोलीबारी में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को सैन्यकर्मियों को एक घेराबंदी और तलाशी अभियान स्थल पर ले जा रहे वाहनों पर सुरनकोट थाना क्षेत्र में ढेरा की गली और बुफलियाज के बीच धत्यार मोड़ पर अपराह्न करीब 3.45 बजे हमला किया गया।
 
उन्होंने बताया कि ढेरा की गली (डीकेजी) रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारी जमीनी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि 3 से 4 की संख्या में आतंकवादियों ने पहाड़ों से सेना के वाहनों को निशाना बनाने के लिए इस क्षेत्र को चुना। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों ने कथित तौर पर कम से कम 2 सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया और उनमें से कुछ के हथियार लूट लिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

अगला लेख