biodatamaker
✕

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (09:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 स्थानीय आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से 2 एके राइफल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
 
पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके के राजपोरा में सोमवार देर रात सुरक्षाबलों द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान शुरू करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।
 
कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी एक सरकारी कर्मचारी सहित अन्य नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'मारे गए आतंकवादियों की पहचान त्राल के शाहिद राथर और शोपियां के उमर यूसुफ के रूप में हुई है। अन्य आतंकवादी अपराधों के अलावा शाहिद अरिपाल की एक महिला शकीला और लुरगाम त्राल के एक सरकारी कर्मचारी जाविद अहमद की हत्या में शामिल था।'

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

क्या अप्राकृतिक थी नाना पाटेकर की मौत? गोवा पुलिस ने दर्ज किया UD का मामला

अगला लेख