suvichar

कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2026 (09:28 IST)
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर रात हुए आतंकी हमले में जख्मी दूसरे प्रवासी श्रमिक द्वारा दम तोड़ दिए जाने से मरने वालों की संख्या 2 हो गई है। हमले की जिम्मेदारी लश्कर के मुखौटा संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। बताया जा रहा है कि इस हमले का पैटर्न पुलवामा में हुए आतंकी हमले जैसा ही था।
 आतंकियों ने नाम पूछकर मजदूरों को गोली मारी। ALSO READ: PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति
 
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम गांव में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौत शुक्रवार को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अनंतनाग में हो गई थी, जबकि दूसरे मजदूर की, जिसे बेहतर इलाज के लिए स्कीम्स श्रीनगर भेजा गया था, शनिवार तड़के मौत हो गई।
 
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रैट्रे (24), पिता उमा शंकर, और भूपिंदर (28), पिता दशरार के तौर पर हुई है। ये दोनों कश्मीर में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे। ALSO READ: अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा
 
अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बल उस इलाके में पहुंचे, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

छत्तीसगढ़ के थे दोनों मजदूर

मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक रैट्रे (24), पिता उमा शंकर, और भूपिंदर (28), पिता दशरार के तौर पर हुई है। ये दोनों कश्मीर में प्रवासी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे।
 
 अधिकारी ने बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बल उस इलाके में पहुँचे, इलाके की घेराबंदी की और हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।
 

एलजी ने दिए सख्‍त कार्रवाई के निर्देश

इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात से बात की। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवाद-विरोधी अभियानों को तेज करने और दोषियों को सजा दिलाने के निर्देश दिए।

एक्स पर एक पोस्ट में, उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा बलों को हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अभियान तेज करने का निर्देश दिया है।  उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की और दोहराया कि जम्मू कश्मीर प्रशासन और पूरा देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है।
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में कश्मीर में यह दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक हेड कान्स्टेबल की बहुत करीब से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख