सम्बंधित जानकारी
- अब डोडा के ठाठरी में बाढ़ से जबरदस्त तबाही, नेशनल हाईवे बंद, संपत्ति को भारी नुकसान
- किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां
- जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट
- डोडा में दो बार बादल फटने का असर: गांव कटे, सड़कें बह गईं
- किश्तवाड़ में सेना के कर्नल और 40 जवानों पर FIR, जानिए क्या है मामला?
Shopian Encounter:4 दिनों से जारी मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी ढेर
Kashmir Encounter : कश्मीर के शोपियां इलाके में 4 दिनों से जारी मुठभेड़ में लश्करे तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। आज सुबह एक गौशाला से एक आतंकवादी का शव बरामद किया गया। इस बीच पुलिस ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा 'भाग सकते हो, छिप नहीं सकते!'
अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया है। मुठभेड़स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। यह ऑपरेशन शनिवार को चनापोरा में पुलिस, सेना और केरिपुब की एक संयुक्त टीम ने शुरू किया था।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
You Can Run But You Can't Hide !
— J&K Police (@JmuKmrPolice) July 8, 2026
One Lashkar terrorist neutralised by SOG Shopian, in a Jt Op, along with RR and CRPF.
इस बीच, पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा: आप भाग तो सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते! एसओजी शोपियां ने 55 आरआर और केरिपुब के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में लश्कर के एक आतंकवादी को मार गिराया।
