dharma sangrah
✕

Jammu and Kashmir : कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ कर रहा पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (00:11 IST)
Jammu and Kashmir  update : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। खबरों के मुताबिक भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।
 
पुलिस ने कहा कि घनी झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ इलाके का फायदा उठाकर मारे गए आतंकवादी के साथ आए दो से तीन अन्य आतंकवादी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि रविवार तड़के, घुसपैठ के संभावित प्रयासों के बारे में एक सूचना के आधार पर, जीरो लाइन एलओसी के पास तंगधार सेक्टर कुपवाड़ा के दखेन अमरोही इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना द्वारा एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया गया था।
 
पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान, आतंकवादियों की आवाजाही देखी गई, जो घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।' 
 
उन्होंने कहा, 'उन्हें संयुक्त दल द्वारा चुनौती दी गई, जिसमें एक आतंकवादी मार गया। उन्होंने कहा, 'मुठभेड़ स्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं। मारा गया आतंकवादी पाकिस्तानी नागरिक है।'
 
संयुक्त टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, एके मैगजीन, 15 एके राउंड, पांच 9 मिमी पिस्तौल, एक 15 मिमी पिस्तौल, 8 पिस्तौल मैगजीन और 32 9 मिमी पिस्तौल राउंड और नौ 15 मिमी पिस्तौल राउंड सहित हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

अगला लेख