Hanuman Chalisa

LOC: एलओसी पर हाई अलर्ट, सीमा पार से हमलों की आशंका

Updated: शनिवार, 17 जून 2023 (19:29 IST)
LOC: जम्मू-कश्मीर में एलओसी (LoC) पर हाई अलर्ट (High alert) जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में कई शीर्ष आतंकी और फिदायीन समूह (fidayeen groups) एलओसी के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में है जिसके चलते यहां अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले एलओसी से सटे कुपवाड़ा में सेना ने कल 5 आतंकियों को मार गिराया था। मंगलवार को भी 2 घुसपैठिए इसी सेक्टर में मारे गए थे।
 
सेनाधिकरी कहते थे कि यहां बड़ी संख्या में हथियारों से लैस आतंकी एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों को इसकी भनक लग गई। इसके बाद सेना ने अपनी घेराबंदी मजबूत कर दी और दोनों तरफ से कई घंटों तक भारी फायरिंग होती रही।
 
पिछले कुछ दिनों से पाक सेना द्वारा बार-बार संघर्ष विराम को दांव पर लगाकर घुसपैठ के प्रयास के साथ-साथ भारतीय सेना का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तानी सेना व पाक की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) हमले की योजना बना रही है।
 
इस बीच अब जबकि एलओसी पर बर्फ पिघलने लगी है, घुसपैठ का खतरा भयानक रूप से मंडराने लगा है। अधिकारियों ने इसे माना है कि कश्मीर के कई सेक्टरों से कुछ आतंकियों के पिछले दिनों घुसने में कामयाब होने की अपुष्ट खबरें हैं और उनके खात्मे के लिए सेना बहुत बड़े अभियान को भी छेड़ चुकी है।
 
रक्षाधिकारियों के बकौल घुसपैठ की घटनाएं पुन: न हो, इसके लिए बर्फ के पूरी तरह से पिघलने से पहले ही पारंपरिक घुसपैठ के रास्तों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर देना जरूरी है। कितने अतिरिक्त सैनिकों को एलओसी और बॉर्डर पर भेजा गया है, इसका कोई आंकड़ा सरकारी तौर पर मुहैया नहीं करवाया गया है, पर सूत्र कहते हैं कि ये संख्या हजारों में है।
 
इतना जरूर है कि सेना को एलओसी पर घुसपैठ तथा कश्मीर के भीतर आंतरिक आतंकवाद विरोधी अभियानों के दोहरे मोर्चे पर जूझने के लिए अब सेना सैनिकों की कमी इसलिए महसूस कर रही है, क्योंकि उसकी सूचनाएं कहती हैं कि आतंकवादी एकसाथ दोहरा मोर्चा खोल सेना के लिए मुसीबतें पैदा कर सकते हैं और इसकी खातिर सेना को आतंकवाद विरोधी अभियानों में जुटे हुए सैनिकों को भी हटाकर एलओसी पर भेजने की मजूबरी के दौर से गुजरना पड़ रहा है जबकि उसे अब 2 महीनों तक अमरनाथ यात्रा के मोर्चे पर भी जूझना होगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख