dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी छुपे होने का अंदेशा

Updated: गुरुवार, 3 जुलाई 2025 (08:34 IST)
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के घने जंगल वाले इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद चटरू के कुचल इलाके में देर शाम 7.45 बजे तलाश और घेराबंदी अभियान शुरू किया।
ALSO READ: Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को देखकर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी करने और आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। माना जा रहा है कि आतंकवादियों की संख्या दो से तीन है और वे पाकिस्तानी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।
 
सेना की जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर किश्तवाड़ के कंजल मांडू में एक संयुक्त तलाश अभियान चलाया जा रहा। इससे पहले, इस वर्ष अप्रैल और मई में चटरू क्षेत्र में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए थे और एक सैनिक शहीद हो गया था।
ALSO READ: Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
नवीनतम मुठभेड़ उधमपुर जिले के बसंतगढ़ के सुदूर बिहाली इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी के मारे जाने के सप्ताह भर बाद हुई है। भाषा Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख