sundarkand
✕

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

Updated: शुक्रवार, 5 मई 2023 (10:31 IST)
Jammu and Kashmir: राजौरी/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों (terrorists) और सुरक्षा बलों (security forces) के बीच शुक्रवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार राजौरी जिले के बनयारी पर्वतीय क्षेत्र के डोक में गोलीबारी जारी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने पुष्टि की कि कांडी वन क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है।
 
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी और किश्तवाड़ जिलों में सेना के 'रिमोट ऑपरेटिंग बेस' (आरओबी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की अभियानगत तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
पुंछ के भट्टा धूरियन में 20 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद सैनिकों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी का राजौरी सेक्टर का यह दूसरा दौरा था। इस हमले में 5 सैनिक मारे गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी इससे पहले 22 अप्रैल को भट्टा धूरियन में हमले वाली जगह पर जबकि 26 अप्रैल को राजौरी पहुंचे थे।
 
उन्होंने गुरुवार को सैनिकों की अभियानगत तैयारियों के अलावा क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्र में नियंत्रण कायम करने के लिए सैनिकों के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उल्लेखनीय है कि सैनिकों पर हाल ही में हुए हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए कश्मीर में पिछले 15 दिनों से तलाशी अभियान जारी है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए 230 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें से अधिकांश को छोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि 6 लोगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है, जिसने हाल ही में हुए हमले में आतंकवादियों की मदद की थी। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख