dharma sangrah
✕

जम्मू में हिट हुई 'किराए पर साइकिल' स्कीम, 4 माह में 13 हजार यूजर्स ने 1.55 लाख बार लिया फायदा

Updated: रविवार, 4 सितम्बर 2022 (12:05 IST)
जम्मू। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (JSCL) द्वारा शुरू की गई साइकिल किराए पर देने संबंधी योजना शहर में सफल साबित हुई है और गत चार महीने में ही करीब 13 हजार उपयोगकर्ताओं ने करीब 1.55 लाख बार इस सुविधा का इस्तेमाल किया है। लोग मोबाइल ऐप ‘याना बाइक्स’ के माध्यम ये साइकिल को किराए पर ले सकते हैं।
 
शहर में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक साइकिल किराए पर लेने की योजना के तहत एक मई से 31 अगस्त के बीच 12,936 उपयोगकर्ताओं ने इन साइकिलों का 1,55,134 बार इस्तेमाल किया। साइकिल चालकों में 2,846 महिलाएं भी हैं और उपयोगकर्ताओं ने कुल 33,230 किलोमीटर की दूरी इन साइकिलों से तय की।
 
120 स्थानों पर मिलेगी यह सुविधा : जेएससीएल ने शहर में 120 स्थानों से साइकिल लेने की सुविधा दी है और उसके बेड़े में 720 सामान्य साइकिल और 80 इलेक्ट्रिक साइकिल हैं जो शहर में पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा प्रदान करती हैं।
 
कितना है किराया : न्यूनतम सदस्यता शुल्क दिन में 5 बार आधे-आधे घंटे के लिए 50 रुपए है जबकि अधिकतम शुल्क 1500 रुपए है, जिससे साल में आधे-आधे घंटे 1500 बार साइकिल इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।

कहां कितनी बार हुआ साइकिलों का इस्तेमाल : जम्मू विश्वविद्यालय के सामने बने साइकिल स्टेशन से सबसे अधिक 9,694 बार इन साइकिलों को किराए पर लिया गया। इसके बाद तवी के चौथे पुल के पास से 7,251 बार, विक्रम चौक से 7,188 बार, गुज्जर नगर से 6,257 बार और चन्नी हिम्मत से 6,178 बार इन साइकिलों को किराए पर लिया गया।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू शहर स्मार्ट सिटी विकास परियोजना के तहत अगस्त 2017 में बहु उद्देशीय वाहन (जेएससीएल) की शुरुआत की थी। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल स्टेशन बनाए गए। (इनपुट : भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख