Daily Horoscope

LOC पर सेना ने फेल किया डबल घुसपैठ का प्लान

पहली बार आतंकियों का साथ देने पाक सेना ने भेजा क्वाडकाप्टर

Updated: रविवार, 14 मई 2023 (08:58 IST)
Jammu kashmir news : बारामुल्ला जिले के उड़ी इलाके के गोहाला सेक्टर में रविवार तड़के LOC पार कर इस ओर आने वाले आतंकियों के एक गुट से मुठभेड़ में सेना का एक जेसीओ जख्मी हो गया। उसे श्रीनगर के सैनिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। अंतिम समाचार मिलने तक घुसने की कोशिश करने वाले आतंकी अभी मिले नहीं थे। इस घुसपैठ के प्रयास की खास बात यह थी कि पाक सेना ने पहली बार आतंकियों और क्वाडकाप्टर की दोहरी घुसपैठ एक ही समय पर करवा कर भारतीय सेना को चौंकाया था।
 
सेना के प्रवक्ता ले कर्नल एमरान मुसवी के मुताबिक, पाक सेना ने पहली बार आतंकियों की मदद की खातिर रिमोट संचालित इस क्वाडकाप्टर को एलओसी के उस एरिया में भारतीय क्षेत्र में उड़ाया था जहां भारतीय जवान आतंकियों की घुसपैठ से जूझ रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि इस घुसपैठ के प्रयास के बाद इलाके में छेड़े गए आपरेशन हरि के तहत भारतीय जवानों ने हिम्मत दिखाते हुए एकसाथ दोनों मोर्चों पर पाकिस्तानी पक्ष को मात दी। पाक सेना द्वारा भारतीय क्षेत्र में उड़ाया जा रहा क्वाडकाप्टर कुछ गोलियों की बौछार के बाद ही एलओसी के पार जा गिरा।
 
हालांकि अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया था कि घुसपैठ का प्रयास करने वालों की संख्या कितनी थी पर सूत्रों के बकौल उनमें से एक या दो गोली लगने से जख्मी जरूर हुए हैं। यह दावा तलाशी अभियान के दौरान मिलने ताजा खून के धब्बों के आधार पर किया गया था। इतना जरूर था कि घुसपैठियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जेसीओ अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था जिसे श्रीनगर के 92 बेस सैनिक अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
प्रवक्ता का कहा था कि इलाके में छुपे हुए आतंकियों की तलाश में व्याप्क तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इन आतंकियों को या तो मार गिराया जाएगा या फिर पकड़ लिया जाएगा। वे इस संभावना से भी इंकार नहीं करते थे कि कुछेक आतंकी घुसपैठिए वापस एलओसी पार कर पाक कब्जे वाले कश्मीर में वापस लौटने में सफल हो सकते हैं।
 
सैन्य प्रवक्ता ने इसे माना कि पहली बार घुसपैठ के प्रयास के दौरान घुसपैठियों की मदद की खातिर पाकिस्तानी सेना द्वारा मुठभेड़ और तलाशी अभियान वाले क्षेत्र में क्वाडकाप्टर उड़ाने की पहली घटना ने इसे फिर साबित किया है कि एलओसी पर ऐसी कोशिश करने वालों और पाक सेना के बीच गहरा नाता है। यह बात अलग है कि पाक सेना ऐसी घुसपैठों को समर्थन देने से हमेशा इंकार करते हुए घुसपैठियों को भटके हुए लोग करार देती रही है और कभी भी एलओसी पर मारे गए पाकिस्तानी नागरिकों के शवों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं होती है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख