• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Police recovered 5-6 kg IED in Pulwama
Written By
Last Modified: रविवार, 7 मई 2023 (14:32 IST)

पुलिस की सर्तकता से कश्मीर में बड़ा हादसा टला, पुलवामा में 5-6 किलो IED बरामद

पुलिस की सर्तकता से कश्मीर में बड़ा हादसा टला, पुलवामा में 5-6 किलो IED बरामद - Police recovered 5-6 kg IED in Pulwama
Jammu and Kashmir News : जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में पुलिस ने 5 से 6 किलो IED बरामद किया है। पुलिस की सर्तकता से कश्मीर में बड़ा हादसा टल गया। 
 
कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के एक सहयोगी पुलवामा के अरिगाम निवासी इश्फाक अहमद वानी को पकड़ा गया। उसके खुलासे पर लगभग 5-6 किग्रा आईईडी (IED) बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि राजौरी में आतंकवाद-विरोधी अभियान के दौरान शुक्रवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में सेना के 5 जवान शहीद हो गए थे, जबकि मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हो गया था। इससे पहले 20 अप्रैल को पुंछ में हुए आतंकी हमले में सेना के 5 जवान शहीद हुए थे।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को राजौरी में ‘एस ऑफ स्पेड्स डिवीजन’ मुख्यालय का दौरा किया था। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी रक्षा मंत्री के आने से पहले मुठभेड़ स्थल पहुंचे थे, जहां उन्हें 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' के बारे में जानकारी दी गई थी।
 
राजौरी और पुंछ जिलों में आतंकवादियों द्वारा अक्टूबर 2021 से लेकर अब तक किए गए 8 हमलों में 26 सैनिकों सहित कुल 35 लोगों की जान गई है। इस जिले को एक दशक से अधिक समय पहले आतंकवाद से मुक्त घोषित कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें
Manipur Violence : हिंसा प्रभावित मणिपुर में कर्फ्यू में ढील, सेना की ड्रोन से नजर