Daily Horoscope
✕

रुबैया सईद अपहरण कांड के आरोपी आतंकवादी मुश्ताक लट्राम का घर प्रशासन ने किया कुर्क

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (10:53 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गुरुवार को भगोड़े आतंकवादी मुश्ताक अहमद जरगर उर्फ लट्राम के श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्थित घर को कुर्क कर लिया। पुलिसकर्मियों ने घर पर कुर्की की सूचना चस्पा कर दी है। लट्राम के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहने की खबर है। लट्राम रुबैया सईद के अपहरण में अपनी भूमिका के कारण सुर्खियों में रहा था।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर 540 वर्ग फुट के भूखंड पर स्थित इस इमारत को कठोर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है। लट्राम 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण में अपनी भूमिका के कारण सुर्खियों में रहा था।
 
1999 में अफगानिस्तान के शहर कंधार में अपहृत 'इंडियन एयरलाइंस' के विमान के बदले में जैश प्रमुख मसूद अजहर और हरकत-उल-मुजाहिदीन के प्रमुख उमर सईद शेख के साथ रिहा होने पर वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख