1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. encounter in kashmir avantipora

कश्मीर के अवंतिपोरा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना के 2 जवान जख्मी

kashmir
जम्मू। दक्षिणी कश्मीर के अवंतिपोरा इलाके में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। सेना के 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवंतिपोरा के पदगमपोरा इलाके में रूटीन चेकिंग के दौरान संयुक्त गश्त में शामिल जवानों पर जब आतंकियों ने अचानक हमला बोला तो सेना के दो जवान जख्मी हो गए। उन्हें सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया है।
 
तत्काल सैनिकों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी मारा गया। उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रीश्री रविशंकर का बड़ा बयान, जैविक युद्ध की साजिश थी कोरोना वायरस