1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. target killing in Pulwama, kashmiri pundit killed

पुलवामा में टारगेट किलिंग, कश्मीरी पंडित की गोली मार कर हत्या

Pulwama
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अचन में रविवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित बैंक सुरक्षाकर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने आज सुबह अचन निवासी काशी नाथ पंडित के पुत्र संजय पंडित पर गोलीबारी की। घायल को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया है। यहां उसकी मौत हो गई।
 
अधिकारी ने बताया कि पेशे से वह बैंक सुरक्षा गार्ड है। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, समाज की शक्ति से देश की शक्ति कैसे बढ़ती है?