dharma sangrah
✕

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

Updated: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023 (12:41 IST)
Kulgam encounter news : दक्षिण कश्‍मीर के कुलगाम में गुरुवार सुबह से हो रही मुठभेड़ में 5 आतंकी मारे गए। मुठभेड़ अभी जारी है। पिछले 24 घंटों में कश्‍मीर में 7 आतंकी मारे गए हैं। कल ही सेना ने लांचिंग कमांडर को मार कर राहत की सांस लेने का दावा किया है पर उसने सर्दियों में भी घुसपैठ के न थमने पर चिंता प्रकट की है।
 
अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम में मारे गए तीनों आतंकियों के शवों को फिलहाल बरामद करना बाकी है क्‍योंकि मारे गए आतंकियों के दो साथी अभी भी गोलीबारी कर रहे हैं।
 
उन्‍होंने बताया कि गुरुवार को आधी रात के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घेरने के बाद अपनी तरफ से फायरिंग बंद करते हुए अभियान को सुबह तक के लिए स्थगित किया था।
 
वहीं, आज सुबह फिर आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
 इनमें एक विदेशी आतंकी है। बाकी शोपियां जिले के रहने वाले हैं। घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए आतंकियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर फायरिंग की। पहले ये आतंकी एक ही मकान में छिपे थे, लेकिन बाद में दो गुटों में बंट गए और दो मकानों में ठिकाना बना लिया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने के आसपास स्थित मकानों में रहने वाले लगभग 30 लोगों को आतंकियों की गोलीबारी के बीच ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान आतंकियों को सरेंडर के लिए भी मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने राइफल ग्रेनेड दागे।
 
 
इस बीच उत्तरी कश्मीर के बारामुल्‍ला जिले के उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास मुठभेड़ में बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए। घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख