dharma sangrah
✕

डोडा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

रियासी में हमले वाले स्थान पर तलाशी अभियान में दिखे 3 संदिग्ध आतंकी

Updated: बुधवार, 26 जून 2024 (15:49 IST)
2 terrorists killed in encounter: डोडा जिले के गंडोह इलाके में सुरक्षाबलों (security forces) और आतंकियों (terrorists) के बीच हुई मुठभेड़ में समाचार भिजवाए जाने तक 2 विदेशी आतंकी मारे जा चुके थे और 1 अन्य के साथ गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने जम्मू में बताया कि जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई, जब वहां छुपे आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया।
 
व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा : इस बीच सुरक्षाबलों ने रियासी के उस घटनास्थल पर व्यापक तलाशी अभियान छेड़ा है, जहां कुछ दिन पहले आतंकियों ने यात्री बस पर हमला बोल 10 श्रद्धालुओं को मौत के घाट उतार दिया था। यह तलाशी अभियान इसलिए छेड़ा गया है, क्योंकि वहां 3 संदिग्धों को देखने की सूचना मिली थी।

ALSO READ: पाक की साजिश में शामिल चीन, जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों में पहुंचे चीनी अल्ट्रा सेट
 
अधिकारियों ने बताया कि जिला डोडा में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ उस समय शुरू हो गई, जब वहां छुपे आतंकियों ने हथियार डालने से मना कर दिया। गंडोह के लुडू इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच अभी भी गोलीबारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यहां कुछ और आतंकी घिरे हुए हैं। गोलीबारी के दौरान 1 पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह इलाका घने जंगल और पहाड़ से घिरा हुआ है।

ALSO READ: Kashmir के सोपोर में मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिसकर्मी की राइफल लेकर भागने वाले को भी धरदबोचा
 
आतंकियों ने भागने का प्रयास किया : मारे गए आतंकियों की तत्काल पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनके विदेशी होने की संभावना है। दरअसल, गंडोह के बजर सिन्नू इलाके में आतंकियों का एक दल देखा गया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत सिन्नू का रुख किया। आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख उन पर फायरिंग करते हुए वहां से भागने का प्रयास किया। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।
 
याद रहे, जिला डोडा के छत्तरगला और गंडोह में ही 11 और 12 जून को आतंकियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर 2 हमले किए थे। इन हमलों में 6 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे जबकि डोडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी बीच कई बार अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की भी सूचना मिल रही थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी।

ALSO READ: रियासी हत्‍याकांड : पुलिस के हत्थे चढ़ा आतंकियों का मददगार, 6 हजार में किया था 10 जिंदगियों का सौदा
 
दूसरी ओर आज दोपहर को स्थानीय लोगों ने रियासी में उसी जगह पर 3 हथियारबंद संदिग्ध देखे जिस जगह पर 9 जून को आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। इसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी सेना व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, वहीं सुरक्षाबल के जवानों ने इस क्षेत्र के साथ लगते राजौरी क्षेत्र में भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। सेना व पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे अभियान पर अपनी नजर रखे हुए हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख