ramcharitmanas

अब बारामुल्ला में 2 आतंकी ढेर, 2 महीने पहले ही शामिल हुए थे आतंकी गुट में

Updated: गुरुवार, 4 मई 2023 (11:54 IST)
जम्‍मू। गुरुवार सुबह बारामुल्ला (Baramulla) में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों (security forces) ने उन 2 आतंकियों को मार गिराया, जो 2 महीने पहले ही आतंक की राह पर निकले थे। मारे गए आतंकियों के कब्‍जे से 1 एके 47 राइफल ((AK 47 rifle) , 1 पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और तलाशी ​अभियान चलाया जा रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में वनिगम पायीन क्रेरी इलाके में आतंकवादियों के होने की खबर मिली थी। जिसके बाद गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाए जाने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी की। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में सेना और पुलिस ने 2 आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले बुधवार को ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश करने वाले 2 आतंकवादियों को मार गिराया था।
 
कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करते हुए बताया कि यह पुलिस और सेना का जॉइंट ऑपरेशन था जिसे 29 आरआर, सेंट्रल रिजर्व पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मिलकर चलाया। जानकारी के मुताबिक इस वक्त घाटी में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं जिसका सफाया करने के लिए सुरक्षाबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख