dharma sangrah
✕

जम्मू कश्मीर के सोपोर में मुठभेड़, जैश के 2 आतंकवादी ढेर

Updated: गुरुवार, 1 सितम्बर 2022 (08:59 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे और आम नागरिकों पर हमले की साजिश रच रहे थे।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू करने के बाद बुधवार रात सोपोर शहर के बोमई इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया। गोलीबारी में एक आम नागरिक भी घायल हो गया।
 
कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया, ‘जैश-ए-मोहम्मद के मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में हुई है। आतंकवादी रफी पर इससे पहले दो बार पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों कई आतंकी अपराधों में शामिल थे। सूचना के अनुसार वे सोपोर क्षेत्र में आम नागरिकों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे।'

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख