1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. Terrorists hurl grenade at CRPF bunker in Anantnag

आतंकवादियों ने अनंतनाग में CRPF के बंकर पर ग्रेनेड फेंका, 2 नागरिक घायल

crpf
श्रीनगर। आतंकवादियों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका जिसमें 2 नागरिक घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहारा इलाके में संगम बाजार के पास रात करीब 8:50 बजे घटी।
 
अधिकारियों ने कहा कि ग्रेनेड के फटने के बाद 2 नागरिक मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।(भाषा)
अगला लेख
चुनाव आयोग ने अफवाहों को किया खारिज, कहा- आधार जमा न होने पर भी वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा नाम