sundarkand

शाओमी ने भारत में पेश किया Redmi Note 5 Pro, ये हैं फीचर्स

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (09:33 IST)
चीनी कंपनी शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन बुधवार को लांच किया। Xiaomi Redmi Note 5 Pro नाम से लॉन्च हुए इस फोन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। कंपनी के अनुसार इस फोन को भारत में ही बनाया जाएगा।

फोन की बिक्री 21 फरवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट से की जाएगी। इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा और 4,000 एमएएच  की बड़ी बैटरी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को दो वेरियंट्स, 4GB RAM+64GB स्टोरेज और 6GB RAM+64GB स्टोरेज, में लॉन्च किया गया है।

इन फोन की कीमत 13,999 रुपए और 16,999 रुपए है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 5.99 इंच की फुल HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल्स है। एंड्राइड नूगा पर आधारित MIUI9 पर रन करने वाले इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और एड्रेनो 509GPU मौजूद हैं।

Xiaomi Redmi Note 5 के रियर में ड्यूल कैमरा मौजूद है जो 12 और 5 मेगापिक्सल के हैं, वहीं इसका सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। कंपनी के अनुसार 4000 एमएच की बैटरी से लगातार 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक लिया जा सकता है। 181 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05mm है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख