Daily Horoscope
✕

अब हर कोई नहीं देख पाएगा आप 'Online' हैं या नहीं, WhatsApp ला रहा नया फीचर

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (17:38 IST)
कैलिफोर्निया। WhatsApp ने पिछले कुछ सालों में अपने एप पर कई सारे प्राइवेसी संबंधित बदलाव किए हैं। किसी के भेजे हुए मैसेज पर रीड का ब्लू टिक ना लगने देना, कुछ खास लोगों से अपना लास्ट सीन, अबाउट, स्टेटस और प्रोफाइल पिक्चर हाईड करना आदि। लेकिन, फिर भी  WhatsApp का एक फीचर है, जो काफी लंबे समय से नहीं बदला और वो है 'Online' इंडिकेटर, जो लोगों को आपकी चैट खोलने पर आपके नाम के ठीक नीचे दिख जाता है। कभी-कभी आप  WhatsApp नहीं चलाते और सिर्फ मोबाइल डेटा या एप चालु छोड़ देते हैं, तब भी ये इंडिकेटर आपको 'Online' ही बताता है। ये चीज कई यूजर्स के लिए असहज हो जाती है।  
 
अब ऐसा कहा जा सकता है कि WhatsApp ने यूजर्स की पुकार सुन ली है और आने वाले कुछ महीनों में आप इस  'Online' इंडिकेटर को बंद कर पाएंगे। फिर आप जब चाहे एप और मोबाइल डेटा चालू करें, आप ऑनलाइन शो नहीं होंगे और किसी को ये भी पता नहीं चलेगा की आप ऑनलाइन हैं या नहीं। 
 
WABetaInfo की हाल ही में जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार कुछ महीनों के भीतर WhatsApp अपने यूजर्स को इस बात का कंट्रोल देने वाला है कि उनका ऑनलाइन स्टेटस कौन देख सकता है और कौन नहीं। इसके लिए आपको 'Same as Last Seen' फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से आपका लास्ट सीन और ऑनलाइन स्टेटस दोनों केवल वही लोग देख पाएंगे जिन्हे आप दिखाना चाहते हैं।
 
ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है, इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि यूजर्स के पास ये कब तक आएगा। हर बार की तरह ये फीचर पहले WhatsApp के Beta यूजर्स के पास आएगा, उसके बाद सभी नार्मल यूजर्स को भी ये फीचर मिल जाएगा। 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख