Hanuman Chalisa

अगर गलती से किसी को व्हाट्‍सएप मैसेज चला जाए तो....आ गया नया फीचर

शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (16:24 IST)
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने में बहुत सावधानी रखनी पड़ती है। कहीं किसी को ऐसा मैसेज न चला जाए जो आप उसे भेजना ही नहीं चाहते। अब भेजे गए मैसेज को हटाने का फीचर व्हाट्‍सएप ने लांच किया है। व्हाट्सएप ने अब तक का सबसे शानदार फीचर पेश किया है, इस फीचर के आने के बाद कई यूजर्स खुश हैं तो कई नाराज भी हैं, हालांकि खुश होने वाले यूजर्स की संख्या ज्यादा है। व्हाट्‍सएप ने रीकॉल फीचर लांच कर दिया है। नए अपडेट के बाद आप भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। हालांकि मैसेज को आप पहले भी डिलीट करते थे, लेकिन अब आप आपके द्वारा डिलीट किए जाने के बाद जिसके पास मैसेज भेजा गया था उसके पास से भी डिलीट हो जाएगा।
 
इस फीचर को लाने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। ये सारे दावे इंटरनल कोड के आधार पर किए जा रहे थे और अब तक इस फीचर की मौजूदगी का कोई वास्तविक सबूत नहीं था। अब व्हाट्सएप बीटाइंफो की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित तौर पर डिलीट फॉर एव्रीवन के नाम से पहचाने जाने वाले इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन एप के लिए बनाया गाया हैं। यह फीचर तभी काम करेगा जब मैसेज भेजने और पाने वाले शख्स के पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्ज़न इंस्टॉल हो। यह भी दावा किया गया है कि फीचर व्हाट्सएप वेब पर भी काम करेगा। 
 
7 मिनट का समय :  सबसे जरूरी ध्यान में रखने वाली बात है कि यदि आप किसी मैसेज को डिलीट करना चाहते हैं तो आपको यह मैसेज भेजने के 7 मिनट के अंदर ही करना होगा। यदि आप यह सीमा पार कर जाएं, तब आप मैसेज को डिलीट नहीं कर पाएंगे।
 
इस फीचर की मांग बहुत समय से चल रही है। इसके आने के बाद व्हाट्सएप यूजर के लिए आसान हो जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार इसे डिलीट फॉर एव्रीवन के नाम से जाना जाएगा। कई यूजर व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन में इस फीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। इसके लिए ट्रैश सिंबल को इस्तेमाल में लाना है। 'डिलीट फॉर एव्रीवन' के अलावा यूज़र 'डिलीट फॉर मी' विकल्प भी देख पाएंगे। यह विकल्प उन लोगों के लिए जो मैसेज को सिर्फ अपने फोन से हटाना चाहते हैं।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

अगला लेख