dharma sangrah

WhatsApp को सरकार ने दी चेतावनी, रखीं ये शर्तें

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (11:24 IST)
नई दिल्ली। फेक न्यूज, भड़काऊ मैसेज और अश्लील संदेशों को लेकर केंद्र सरकार ने WhatsApp को सख्त निर्देश दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने व्हाट्‍सएप के सीईओ क्रिस डेनियल्स से कहा कि यदि आपको भारत में काम करना है, तो इसके लिए स्थानीय कंपनी बनानी होगी। कंपनी को मॉब लिंचिंग, फेक न्यूज और बदले की भावना से भेजे गए अश्लील मैसेज को रोकने के लिए तकनीकी उपाय तलाशने होंगे। व्हाट्‍सएप को भारतीय कानून का पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

सरकार ने व्हाट्‍सएप के सामने रखीं ये शर्तें- 
- मॉब लिंचिंग, फेक न्यूज और बदले की भावना से भेजे गए अश्लील मैसेज को रोकने के लिए उपाय तलाशें। 
- भारत में कॉर्पोरेट इकाई स्थापित करें और भारतीय कानून का पालन करें।
- शिकायत के समाधान के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करें।

व्हाट्‍सएप के सीईओ के साथ बैठक के बाद रविशंकर ने कहा कि मेरी क्रिस डेनियल्स के साथ सार्थक बैठक हुई है। व्हाट्‍सएप ने पूरे देश में जागरूकता फैलाने में जो काम किया है, मैं उसकी प्रशंसा करता हूं, लेकिन उसे मॉब लिंचिंग, बदले की भावना से अश्लील तस्वीरें भेजने जैसे मुद्दों के हल तलाशने होंगे।

प्रसाद ने व्हाट्‍सएप से भारत में कॉर्पोरेट इकाई स्थापित करने, शिकायत निपटाने हेतु अधिकारी नियुक्त करने को कहा है। प्रसाद ने कहा कि मैंने पहले भी इस मामले को उठाया था और कहा था कि सैकड़ों और हजारों की संख्या में प्रसारित होने वाले संदेश के बारे में पता लगाने में कोई ‘रॉकेट साइंस’ नहीं है। आपके पास समाधान के लिए व्यवस्था होनी चाहिए।

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख