dharma sangrah
✕

WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी से खौफ में यूजर्स, Signal व Telegram कर रहे हैं डाउनलोड

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (17:46 IST)
WhatsApp इन दिनों अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते आलोचनाओं में घिरा हुआ है। हालांकि इसके बाद WhatsApp की तरफ से यह सफाई दी गई है। WhatsApp का कहना है कि नए अपडेट से फेसबुक के साथ डेटा शेयरिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। चैट और कॉल डिटेल पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी और एंड टू एंड एनक्रिप्शन भी जारी रहेगा।
ALSO READ: Google और YouTube पर इस तरह आसानी से क्लीयर कर सकते हैं History, जानिए प्रक्रिया
WhatsApp प्रमुख विल कैथार्ट ने ट्वीट करके इस पर सफाई दी। कैथार्ट ने कहा कि कंपनी ने अपनी नीति पारदर्शी होने और पीपुल-टू-बिनजेस के वैकल्पिक फीचर की जानकारी देने के लिए अपडेट की है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना हमारे लिये महत्वपूर्ण है कि यह अपडेट कारोबार संबंधी जानकारियां देने के लिए है। इससे फेसबुक के साथ डेटा शेयर करने की हमारी नीतियों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
 
क्या है नई पॉलिसी : WhatsApp की नई पॉलिसी में यूजर्स को जो लाइसेंस दिए जा रहे हैं उसमें कहा गया है कि हमारी सेवाओं को संचालित करने के लिए आप WhatsApp को, जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, भेजते हैं या फिर प्राप्त करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस दिया जाता है। WhatsApp यूजर्स को ऐप की नई टर्म और प्राइवेसी पॉलिसी को सहमति देनी होगी। बताया जा रहा है कि अगर आप इस प्राइवेसी पॉलिसी से सहमत नहीं होंगे तो आप WhatsApp का यूज नहीं कर पाएंगे.
 
दूसरे ऐप की ओर रुख : WhatsApp की नई पॉलिसी के बाद अब यूजर्स ने इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की जगह दूसरे प्लेटफॉर्म को अपनाना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग WhatsApp को छोड़ Signal व Telegram को डाउनलोड कर रहे हैं। शनिवार को Signal ने ट्वीट किया था कि ऐप को भारत, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, हांगकांग और स्विट्जरलैंड में Apple App Store पर टॉप फ्री ऐप की लिस्ट में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। 
क्या है Signal ऐप : यह ऐप यूजर्स को मैसेज भेजने, ऑडियो और वीडियो कॉल्स करने, फोटोज, विडियोज और लिंक शेयर करने की सुविधा देता है। ऐप का दावा है कि उसकी तरफ से यूजर डेटा का ना के बराबर इस्तेमाल किया जाता है। यह यूजर्स के असुरक्षित बैकअप को क्लाउड पर भी नहीं भेजता और यह एनक्रिप्टेड डाटाबेस को आपके फोन में ही सिक्योर रखता है। साथ ही ऐप की सिक्योरिटी को अपने हिसाब से तय करने का विकल्प दिया गया है। Signal दिसंबर 2020 में ग्रुप वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन भी लेकर आया है।
Telegram : यह यूजर्स में काफी लोकप्रिय ऐप है। ऐप में यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स इस ऐप के जरिए मल्टीमीडिया फाइल शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीग्राम ऐप को मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

अगला लेख